उत्तराखंड

22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट..

22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट..

अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा-अर्चना..

 

 

 

 

 

 

 

यमुना जयंती के पावन पर्व पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12:41 बजे अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: यमुना जयंती के पावन पर्व पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12:41 बजे अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित शीतकालीन यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का विधिवत ढंग से शुभ मुहूर्त निकाला गया।

इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल उपाध्यक्ष,राजस्वरुप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, पवन उनियाल शीतकालीन पुजारी अंकित,जय कृष्ण, प्रभाकर उनियाल, के अलावा आशुतोष उनियाल, कुलदीप उनियाल, आदि मौजूद थे । पुरुषोत्तम उनियाल, सुरेश उनियाल का कहना हैं कि 22 अप्रैल को कपाट उदघाटन की तैयारियों के साथ ही यमुना के मायके खरशालीगांव में में भी मां यमुना की विदाई की तैयारियां शुरू की गयी है।

 

इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे। मां गंगा की भोग मूर्ति 21 को गंगोत्री के लिए निकलेगी। इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। ससरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। आपको बता दें कि अब अब श्रद्धालु घर बैठे गंगोत्री धाम की आरती देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रसाद योजना के तहत मंदिर में उच्च स्तरीय कैमरे लगाएगा, जिससे पूरे चार धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पर्यटन वेबसाइट पर आरती का सीधा प्रसारण होगा।

केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत चारों धामों में सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत चारों धामों में पर्यटन विभाग उच्च स्तर के कैमरे भी लगाने जा रहा है जिससे धामों में होने वाली आरती व अन्य धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालु घर बैठे देख सकें। पर्यटन विभाग की ओर से उत्तरकाशी जिले में पहले चरण में यह कार्य गंगोत्री धाम में किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने प्रसाद योजना की कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को कैमरे लगाने के कार्य का इस्टीमेट भेजने को कहा है। कैमरे लगाए जाने के बाद गंगोत्री धाम परिसर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व आरती का सीधा प्रसारण उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर होगा। यहां से श्रद्धालु गंगोत्री धाम की आरती देख सकेंगे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top