उत्तराखंड

शराब के विरोध में आबकारी विभाग के दफ्तर में महिलाओं ने किया हंगामा..

शराब के विरोध में आबकारी विभाग के दफ्तर में महिलाओं ने किया हंगामा..

 

 

 

 

 

 

बगोली बाजार में महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना हैं कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि चीजें खरीदने के लिए बाजार जाना भी उसके लिए असंभव है।

 

उत्तराखंड: बगोली बाजार में महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना हैं कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि चीजें खरीदने के लिए बाजार जाना भी उसके लिए असंभव है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री को समाप्त करने और कानून को सख्ती से लागू बनाने की मांग उठाई।

 

रविवार को बगोली गांव की महिलाओं ने अपने गांव से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर बगोली बाजार तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओंका कहना हैं कि बगोली व आसपास के बाजारों व गांवों में मनमाने ढंग से शराब पहुंचाई जा रही है।

शराब पीकर असामाजिक व्यक्तियों द्वारा शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में अशांति पैदा कर रहा है। साथ ही महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और शराब पीकर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी, शशि कठैत, बीना देवी, भुवना देवी, विजय देवी, शशी देवी, उर्मिला देवी और कमला देवी आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top