देश/ विदेश

महिला ने की मासूम बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर..

महिला ने की मासूम बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर..

उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है मामला..

.

 

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास किया। घटना की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने महिला से नीचे उतरने की गुजारिश की लेकिन वह नहीं मानी, तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षेत्रीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा।

डेढ़ वर्ष के बच्चे को दूध पिलाने के लिए सास द्वारा कहने पर एक विवाहिता ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। संयोग से क्षेत्रवासियों ने पुलिस की उपस्थिति में महिला को दबोच लिया, जिससे दोनों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जलालाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब परिजनों ने डेढ़ वर्ष के बच्चे को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल से कूदने का महिला द्वारा प्रयास करने का शोर मचाया। शोर सुनते ही क्षेत्रवासी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंच गए। सीढ़ी द्वारा मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की उपस्थिति में बहला-फुसलाकर महिला को पकड़ लिया।

 

महिला का पति मुंबई में कारोबार करता है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। तीन माह से वह अपनी सास और किशोर उम्र की नंदों के साथ रह रही थी। बताया जा रहा हैं कि दो दिन पूर्व उसका बेटा रो रहा था। सास ने भूखे बच्चे को दूध पिलाने को कहा तो विवाहिता नाराज हो गई। दो दिन से उसने बच्चे को दूध नहीं पिलाया और स्वयं खाना भी नहीं खाया। परिजनों के समझाने के बाद भी महिला दो दिन से बच्चे सहित भूखी थी।

 

भाभी द्वारा खाना न खाने और बच्चे को दूध न पिलाने की जानकारी 13 वर्षीय नंद ने मुंबई अपने भाई को दी। बताया कि भाई ने अपनी बहन से मोबाइल पर वीडियो बनाकर भेजने को कहा। जैसे ही नंद ने वीडियो बनानी शुरू की तो विवाहिता अबोध बालक को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और दरवाजा बंद कर लिया। नंद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला लोगों द्वारा बचाने के बाद बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी समीपुर में पुलिस ने भर्ती कराया। थाना प्रभारी दिनेश गौड़ का कहना हैं कि पारिवारिक विवाद में विवाहिता मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर उसे बचा लिया। जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top