देश/ विदेश

पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने दी आत्महत्या की धमकी..

पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने दी आत्महत्या की धमकी..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के सगड़ी में भूमि संबंधी एक मामले को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ी गई। भूमि का दाखिल-खारिज नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी भी देने लगी। इसे देखकर आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। और एक लेखपाल के सहयोग से महिला को किसी तरीके से नीचे उतारा गया।

 

इस दौरान तहसील परिसर में आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। तहसीलदार के आश्वासन के बाद महिला को जीयनपुर कोतवाली ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सगड़ी तहसील के तेजपुर बनकट निवासी राजमती के पति बलिरान ने अपने पिता से भूमि का इकरारनामा करा लिया था। इसी के आधार पर उसने 29 बिस्वा जमीन अपनी पत्नी के नाम कर दी थी, और वही जमीन बलिरान के पिता ने ओम प्रकाश को बेच दी।

ओम प्रकाश ने राजमती के दाखिल-खारिज पर नायब तहसीलदार के यहां आपत्ति लगा दी। इसी से आक्रोशित होकर राजमती मंगलवार दोपहर 2.30 बजे के आसपास तहसील में पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। इससे आसपास लोगों का मजमा लग गया। लेखपाल आदि राजमती से नीचे उतरने के लिए बार-बार प्रयाश कर रहे थे।

 

बड़ी मुश्किल के बाद किसी तरीके से महिला को आधे घंटे के बाद नीचे उतारा गया। इस दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। महिला को तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के पास ले जाया गया। जहां तहसीलदार ने उन्हें समझाया की जो कुछ भी होगा उसे कानून के दायरे में ही किया जाएगा। इसके बाद पुलिस महिला को जीयनपुर कोतवाली ले गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top