उत्तराखंड

चमोली जिले में अलकनंदा नदी में महिला ने लगाई छलांग..

चमोली जिले में अलकनंदा नदी में महिला ने लगाई छलांग..

उत्तराखंड: चमोली जिले में एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी हैं। बताया जा रहा हैं कि एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई। लोगों का कहना है कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। देखते ही देखते अचानक महिला पुल के किनारे बने गाडर पर खड़ी हो गई।

जिसके बाद से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जैसे ही नजारा देखा तो वह महिला को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। लोग महिला को पकड़ पाते, इससे पहले ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी। अब तक महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त होने पर ही महिला का असल पता चलेगा। पुल से कूदने की वजह क्या रही? इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top