उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर महिला की मौत..

पेड़ से गिरकर महिला की मौत..

उत्तराखंड : भीमताल (नैनीताल) ग्रामसभा रौशिल में सोमवार शाम पेड़ से चारा काट रही महिला की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच गया।

सोमवार शाम भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा रौशिल निवासी शोभा देवी (37) पत्नी देव सिंह घर के पास पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इस बीच पांव फिसलने से महिला पेड़ से गिर गई। सिर पत्थर पर पड़ने की वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। शोभा अपने पीछे तीन बच्चे और पति को छोड़ गई।
घटना के बाद से बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देर शाम महिला के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। देव सिंह खेती तथा पशुपालन से ही परिवार चलाते हैं। रोज की तरह ही उनकी पत्नी सोमवार को भी चारा काट रही थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top