देश/ विदेश

7वीं के छात्र के प्यार में विवाहिता पागल, तीन बच्चों और पति को छोड़कर हुई फरार..

7वीं के छात्र के प्यार में विवाहिता पागल, तीन बच्चों और पति को छोड़कर हुई फरार..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई। महिला के गायब हो जाने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन करनी शुरू की। जांच में पता चला कि महिला जिस 14 साल के बच्चे को लेकर अक्सर घूमा करती थी, वह भी अपने घर पर नहीं है। गांव के कुछ लोगों को नाबालिग ने उसके साथ भागने की बात भी बताई थी। अब महिला का मोबाइल बंद है। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।

 

जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे लेकिन किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है। महिला अपने पति से दूरी भी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन दोनों मेले में गए, और फिर दोनों घर नहीं लौटे। महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top