देश/ विदेश

पत्‍नी और 2 बच्चों को जिन्दा जलाने के बाद भी जलते हुए देखता रहा..

पत्‍नी और 2 बच्चों को जिन्दा जलाने के बाद भी जलते हुए देखता रहा..

देश-विदेश : कटिहार में गुरुवार की अल सुबह एक सनकी ने अपनी पत्‍नी और दो बच्चियों को जिंदा फूका है। मामले को अंजाम देने के पूर्व सनकी ने पत्‍नी के साथ रात में काफी नोकझोंक भी किया। उसके बाद रात को जब बच्‍चों के साथ पत्‍नी सोई थी तभी कमरे को बाहर से बंद कर केरोसिन छिडक कर कमरे को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्‍यारे मुहम्‍मद ताहिर को गिरफ़तार कर दिया।

 

 

 

ताहिर फल बेचने का काम करता था। पत्‍नी पर पहले से ही शक के आधार पर बार-बार झगड़ा किया करता रहता था। इस दौरान कई बार उसकी जान लेने की भी कोशिश भी कर चुका था। पत्‍नी उसके जुल्‍म को बर्दाश्‍त करते हुए जिंदगी जी रही थी। यह घटना रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका रीना खातुन और दो बच्यियों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो बच्चियों की उम्र सात और पांच वर्ष है।

 

 

 

पत्‍नी और बच्चियों को जलता देखता रहा..

आग लगाने के बाद पत्‍नी और दोनों बच्चियों काफी देर तक‍ मो. ताहिर जलता हुआ देखता रहा। जब उसे यकीन हो गया अब वह नहीं बच पाएगी तो वह वहां से भाग गया। मानव शरीर जलने की गंध से आसपास के लोगों को वारदात की भनक लगी। मृतकों में रीना खातून के साथ-साथ उनकी सात व पांच वर्षीय पुत्री आयत व शायना परवीन शामिल है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही रोशना ओपी के साथ-साथ प्राणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के इर्द-गिर्द ही छुपे आरोपित पति मो. ताहिर को दबोच लिया। बाद में एसडीपीओ अमरकांत झा भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। आसपास के लोगों के मुताबिक मामूली विवाद में इस वारदात को अंजाम दे दिया गया है। आरोपित ताहिर लाभा चौक पर ही फल की दुकान चलाता था।

 

 

जानकारी के मुताबिक आठ साल पूर्व मनसाही थाना क्षेत्र के हफलागंज निवासी एनुल हक मस्तान की पुत्री रीना की शादी लाभा के ताहिर से हुई थी। आरंभिक वर्षों में सब कुछ ठीक ठाक रहा था। इस दौरान रीना ने दो पुत्री को भी जन्म दिया। गत दो-तीन वर्षों से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार की सुबह भी दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था और इसी दौरान वारदात को अंजाम दे दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top