उत्तराखंड

क्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री?

क्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री?

प्रदेश भाजपा दफ्तर में इस महिला नाम के लगे नारे..

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री क्या कोई महिला विधायक बनेगी? विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर क्यास लगने शुरू हो गए हैं। युवा चेहरा के साथ ही अनुभवी चेहरे को उत्तराखंड का अगला सीएम बनाने को लेकर पार्टी हाईकमान में मंथन का दौर भी शुरू हो गया है।

इसी बीच, शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम पर जमकर नारे लगाकर उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर डाली। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रदेश की कमान इस बार भाजपा किसी महिला विधायक के हाथों में सौंपती है या नहीं?

भाजपा दफ्तर में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कोटद्वार से निर्वाचित हुई विधायक ऋतु खंडूरी के स्वागत के लिए एकत्र हुई हैं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ऋतु खंडूरी जिंदाबाद के नारे लगा रहीं हैं। ऋतु खंडूरी के साथ ही महिला मोर्चा के पक्ष में नारे बाजी की जा रही है। ऋतु खंडूरी का कहना है कि वह पार्टी की सिर्फ कार्यकर्ता हैं और हाईकमान के सभी फैसलों का सम्मान करती हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में वह शामिल हैं या नहीं? इस पर भी खंडूरी ने साफतौर पर कहा कि इसका फैसला सिर्फ हाईकमान ही करता है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top