खेल

पाकिस्तान को लेकर पांच साल पहले धोनी की कही गई ये बात सच साबित हुई..

पाकिस्तान को लेकर पांच साल पहले धोनी की कही गई ये बात सच साबित हुई..

2016 विश्व कप के दौरान का वीडियो हुआ वायरल..

 

 

देश-विदेश: टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद पूर्व कप्तान और फिलहाल टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी ने पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी बात कही थी। उनका दिया वह बयान पांच साल बाद सच साबित हुआ है। दुनियाभर के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दे कि धोनी ही वो भारतीय कप्तान हैं जिनकी टीम ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में लगातार पांच बार हराया था। इसमें 2007 विश्व कप में दो बार और 2012, 2014 और 2016 में एक-एक बार शामिल है। हालांकि, अब यह सिक्वेंस टूट चुका है। 2016 में जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था, धोनी का वायरल हो रहा वीडियो तब का है।

 

उस वक्त वनडे और टी-20, दोनों विश्व कप को मिलाकर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 11-0 से अजेय थी। 2016 में भारत ने पाकिस्तान को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में हुए मैच में छह विकेट से हराया था। इसके बाद धोनी ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमें इस बात का गर्व है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में कभी नहीं हारे और 11-0 से आगे हैं।

 

 

 

 

धोनी ने आगे कहा- ”लेकिन यह सच्चाई है कि हम कभी न कभी हारेंगे जरूर। हमेशा यही रिकॉर्ड नहीं रहने वाला है। यह आज नहीं हुआ, लेकिन 10 साल बाद, 20 साल बाद या 50 साल बाद ऐसा मौका जरूर आएगा जब पाकिस्तान टीम हमें हराएगी। धोनी की कही हुई ये बात पांच साल बाद सच हो गई है

 

अब ये हो गया है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड..

पाकिस्तान और भारत का सामना 2019 वनडे विश्व कप में भी हुआ था, लेकिन तब भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। टी-20 विश्व कप में अब भारत-पाकिस्तान के जीत का रिकॉर्ड 5-1 का हो गया है। वहीं, वनडे और टी-20 विश्व कप दोनों को मिलाकर यह रिकॉर्ड 12-1 का हो गया है। यानी 12 मैच भारत ने जीते और एक मैच पाकिस्तान जीत सका है।

 

पाकिस्तान ने भारत को हराया..

टी-20 विश्व कप में भारत की खराब शुरुआत हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी भारत के 11 खिलाड़ियों पर भारी रहे।

 

ये तीन खिलाड़ी हैं- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी। बाबर ने 68 रन और रिजवान ने 79 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शाहीन ने तीन विकेट झटके। इसमें रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली का विकेट शामिल है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top