उत्तराखंड

केदारनाथ में मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर सेवा हुई शुरू..

केदारनाथ में मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर सेवा हुई शुरू..

दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु..

 

 

 

 

 

 

केदारनाथ धाम में आज आसमान साफ बना हुआ है। उसके बाद धाम की यात्रा सुचारू हो गई। सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजा गया हैं। वहीं हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो गई है।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में आज आसमान साफ बना हुआ है। उसके बाद धाम की यात्रा सुचारू हो गई। सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजा गया हैं। वहीं हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो गई है। पुलिस ने यात्रियों से यह भी आग्रह किया है कि वे मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा पर आये। साथ ही किसी भी विषम स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है।

बारिश और बर्फबारी के कारण बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग, गौरीकुंड से किसी यात्री को आगे नहीं जाने दिया। शाम 5 बजे के बाद मौसम में सुधार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे पैदल यात्रा शुरू करने का फैसला किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे का कहना हैं कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोनप्रयाग, गौरीकुंड से सीमित संख्या में यात्री भेजे जाएंगे। उनका कहना हैं कि पैदल मार्ग पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

केदारनाथ में डेरा जमाए हैं डीजीपी व एसपी..

केदारनाथ में पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने धाम में तीर्थयात्रियों से बात की और पूछा कि बर्फबारी के बावजूद उनका क्या हाल है। व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों को निचले इलाकों के लिए भेजा गया। दोपहर 3 बजे तक रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक 18,000 से अधिक तीर्थयात्री अभी भी विभिन्न स्थानों पर रोके गए हैं, जबकि केवल 2090 ही सोनप्रयाग लौट आए थे।

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/ यहां बुकिंग करें।

 

केदारनाथ में बुधवार तड़के से ही बर्फबारी होती रही। सुबह करीब आठ बजे जीएमवीएन परिसर स्थित मार्ग व मंदिर परिसर में एसपी अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने यात्रियों से संवाद किया। मौसम को देखते हुए उन्होंने तीर्थयात्रियों से धाम की यात्रा के दौरान उपयुक्त गर्म कपड़े पहनने का आग्रह किया। पुलिस महानिदेशक द्वारा देशवासियों से मौसम के अनुरूप चार धाम यात्रा का कार्यक्रम तय करने का आग्रह किया ।साथ ही कहा कि गुरुवार की यात्रा के संबंध में मौसम के आधार पर फैसला लिया जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केदारनाथ में 600 से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। इसके अलावा हक-हकूकधारी, कारोबारी, तीर्थपुरोहित, यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस जवान हैं।

गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा सुचारू..

वहीं, कहीं दिनों बाद मौसम साफ होने से गंगोत्री यमुनोत्री धाम में चटख धूप खिली। जिसके बाद यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top