देश/ विदेश

इस गांव में मिला सोने का पहाड़, खुदाई के लिए फावड़ा लेकर पहुंचा पूरा गांव..

इस गांव में मिला सोने का पहाड़, खुदाई के लिए फावड़ा लेकर पहुंचा पूरा गांव..

देश-विदेश: सेंट्रल अफ्रीका के कांगो से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहा लोगों में सोने की खोज के लिए हड़बड़ी मची हुई है। हजारों की संख्या में लोग एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए सोने की खातिर खुदाई कर रहे हैं। जिसका वीडियो वहां के एक पत्रकार अहमद अलगोहबरी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ पहाड़ पर इकट्ठा है, जो कि सोने के लिए पहाड़ खुदाई कर रही हैं। ये वीडियो कांगो के दक्षिण किवु प्रांत की बताई जा रही है। सोने की खुदाई से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

खबरों के अनुसार कांगो देश में एक नए पहाड़ के 60 से 90 प्रतिशत एरिया में गोल्ड होने की बात सामने आई है। जब वहां पर रहने वाले क्षेत्रिय लोगों को इस बात की भनक लगी तो वह पर हजारों की संख्या में लोग पहाड़ पर सोने की खोज में खुदाई के हथियार लेकर दौड़े पड़े। लोगों की ओर से पहाड़ पर की जा रही खुदाई का वीडियो भी अब सामने आने के बाद वायरल हो रहा है।

 

ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार ने लिखा कि कांगो के गांव वाले आश्चर्य में पड़ गए, जब उन्हें सोने से भरा हुआ एक पहाड़ मिला है। वे सोना जमा करने के लिए मिट्टी खोदते नजर आ रहे हैं और गंदगी को धोने और सोना निकालने के लिए अपने घरों में ले जा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे लोगों की भारी भीड़ फावड़े से खुदाई करने में लगी हुई है, जिसको जहां से मौका मिल रहा है, वो शख्स वहीं पर खुदाई करने में जुटा हुआ है।

गोल्ड के पहाड़ की खुदाई के अलावा एक और वीडियो भी है, जिसमें लोग पहाड़ से निकली गंदगी को धो रहे है और सोना निकाल रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे पानी के एक बर्तन से लोग अपने गंदगी हटाकर सोने को दूसरे बर्तन में डाल रहे है। वीडियो में दिखने वाली चमकदार चीज सोना है, जिसको पहाड़ से निकाला गया है।

 

जानकारी के अनुसार लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में खनन आम है। देश के पूर्व और उत्तर-पूर्व के सोने के उत्पादन में कारीगर का सोने का खनन काफी आम है। हालांकि किवु प्रांत के एक गांव में हजारों की संख्या में एक सोने की भीड़ उमड़ने के बाद वहां खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कांगो पर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार यहां सोने का उत्पादन व्यवस्थित रूप से कम किया जा रहा है। कीमती धातुओं को पड़ोसियों देशों के जरिए स्मगलिंग की जाती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top