खेल

मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े विंटेज एमएस धोनी..

मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े विंटेज एमएस धोनी..

मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े विंटेज एमएस धोनी..

आखिरी चार गेंदों पर कैसे जबड़े से छीनी जीत..

देश –  विदेश : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया मैच, अभी तक का सबसे रोमांचक मैच रहा। इस मैच की आखिरी चार गेंद देख फैन्स भी गदगद हो गए, महेंद्र सिंह धोनी अपने विंटेज रूप में दिखे और रोहित शर्मा एंड कंपनी के चेहरे का रंग ही उड़ गया। सीएसके को आखिरी चार गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर सामने थे महेंद्र सिंह धोनी, इसके बाद क्या हुआ? वही जो सालों से होता आ रहा है, धोनी ने शांति से अपना काम किया और मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ले गए।

आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और रोहित ने गेंद जयदेव उनाद्कट को थमा दी, पहली ही गेंद पर उनाद्कट ने ड्वेन प्रिटोरियस को आउट कर दिया। प्रिटोरियस 14 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए, यहां से मुंबई इंडियंस को अपनी जीत नजर आने लगी थी। इसके बाद स्ट्राइक पर आए ड्वेन ब्रावो ने बड़ी ही सूझबूझ से अगली ही गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को स्ट्राइक पर ला दिया।

अब गेंद बची थीं चार और रन चाहिए थे 16… और उनाद्कट के सामने अब खड़े थे दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी। ऐसे में धोनी के चेहरे पर जरा भी टेंशन नजर नहीं आ रही थी और उनाद्कट चाहकर भी अपनी चेहरे की टेंशन छुपा नहीं पा रहे थे, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर टीम के डगआउट तक सभी के चेहरे के रंग उड़े हुए नजर आने लगे थे।

मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुबंई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली, वहीं मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top