देश/ विदेश

दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 12 की मौत..

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का हैं मामला..

वाहन पर सवार होकर काम पर जा रहे थे मजदूर..

वाहन में कुल 16 मजदूर थे सवार..

 

 

देश-विदेश: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समृद्धि राजमार्ग परियोजना पर काम चल रहा है, सुबह 11 बजे के आसपास एक वाहन पर सवार होकर मजदूर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन चालक संतुलन खो बैठा और मिनी ट्रक पलट गया। इस हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई। कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। हताहतों में से अधिकांश श्रमिक यूपी व बिहार के हैं।

 

एक अधिकारी का कहना हैं कि हादसा दूसारबिड गांव के पास ताड़ेगांव फाटे पर हुआ। हादसे के शिकार श्रमिकों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के काम के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे। यह ट्रक हाईवे के लिए स्टील की ढुलाई करता था।

 

बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पीटीआई को बताया कि वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था और सड़क पर एक बड़े गड्ढे के कारण पलट गया। हादसे में 12 श्रमिकों की मौत हो चुकी है और अन्य घायल हैं। सूचना मिलते ही किंगोन राजा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया गया। कुछ घायलों को समीपवर्ती जालना जिले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को सिंधखेड़राजा अस्पताल में दाखिल किया गया है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top