उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में खाई में गिरा पुलिस वाहन, 4 जवानों की मौत, 9 घायल..

पिथौरागढ़ में खाई में गिरा पुलिस वाहन, 4 जवानों की मौत, 9 घायल..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले से दर्दनाक हादसे से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां सोमवार को पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। जबकि नौ जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले के पाटन क्षेत्र मेें चुनाव संपन्न कराकर मतपेटियां जमा कर वापस लौट रहा पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है। जबकि वाहन चालक समेत नौ लोग घायल है। जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top