उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- टिहरी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन,चालक लापता..

बिग ब्रेकिंग- टिहरी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन,चालक लापता..

टिहरी देवप्रयाग-व्यासी के तोताघाटी में हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

 

 

तोताघाटी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

 

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। बरसात के मौसम में सड़क हादसों की खबर कुछ ज्यादा ही सुनने को मिलती हैं।

ऐसी ही एक खबर उत्तराखंड के टिहरी देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी से सामने आ रही हैं। जहां तोताघाटी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घायल को ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। वहीं लापता चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी के पास एक ट्रक करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहन चालक की तालाश की जा रही है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वाहन चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।

घायल की पहचान सुनील (27) पुत्र साहब सिंह निवासी पटोड़ी चंबा टिहरी गढ़वाल के रुप में हुई है। घायल को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top