उत्तराखंड

उत्तरकाशी एवलांच- अब तक 10 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता..

उत्तरकाशी एवलांच- अब तक 10 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता..

सीएम धामी ने केंद्र से मांगी मदद..

 

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हो गया। बताया जा रहा है कि अब तक 10 पर्वतारोहियों की मौत की हो चुकी है। जबकि कई लोग लापता है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है।

 

उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हो गया। बताया जा रहा है कि अब तक 10 पर्वतारोहियों की मौत की हो चुकी है। जबकि कई लोग लापता है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है। जिस पर राजनाथ ने मदद का आश्वासन दिया है बताया जा रहा है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का डोकरानी बामक ग्लेशियर में बीते 22 सितंबर से बेसिक और एडवांस कोर्स की ट्रेनिंग चल रही थी।

 

बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शामिल थे। नीम के 40 प्रशिक्षुओं का दल द्रोपदी का डंडा-2 पर गए थे। जो आज आए इस एवलॉन्च की चपेट में आ गया। मौके पर रेस्क्यू कार्य चल रहा है। अभी तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया है कि हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोही प्रशिक्षार्थियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना ने राहत और बचाव कार्य के लिए दो चीता हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना से मदद की गुहार लगाई है। “उन्होंने हमें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। सभी को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं “इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर का सहारा लिया और जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top