उत्तराखंड

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी निकालते समय दबीं 5 महिलाएं,1 की मौत..

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी निकालते समय दबीं 5 महिलाएं,1 की मौत..

 

 

 

 

 

 

 

 

त्तरकाशी की मोरी तहसील के फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

उत्तराखंड: उत्तरकाशी की मोरी तहसील के फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की महिलाएं घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।

इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top