उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड का वीर सपूत मनदीप सिंह नेगी गुलमर्ग में शहीद..

उत्तराखंड का वीर सपूत मनदीप सिंह नेगी गुलमर्ग में शहीद..

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड का वीर सपूत मनदीप सिंह नेगी गुलमर्ग में शहीद..

उत्तराखंड: देवभूमि के जांबाज़ जवानों ने हमेशा आगे बढ़कर देश की रक्षा में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उत्तराखंड से न जाने कितने ऐसे वीर सपूत हैं जो देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है, पौड़ी गढ़वाल से पौड़ी के रहने वाले वीर जांबाज मनदीप सिंह नेगी बॉर्डर पर शहीद हो गए हैं। मनदीप सतपुली के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए। मनदीप सिंह नेगी 11वीं गढ़वाल राइफल के जवान थे। उनकी शहादत की खबर से पुरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

 

11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप के शहीद होने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top