उत्तराखंड को आज मिलेगी डेढ़ लाख कोविशील्ड और 42 हजार कोवैक्सीन..
उत्तराखंड: केंद्र सरकार से राज्य को मिलने वाली कोविड वैक्सीन की उपलब्ध बढ़ने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। 31 जुलाई को केंद्र से डेढ़ लाख कोविशील्ड और 42 हजार कोवैक्सीन के टीके राज्य को मिलेंगे। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 87 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना हैं कि शनिवार को केंद्र से 1.90 लाख से अधिक टीके राज्य को मिलेंगे। जिसमें 1.5 लाख कोविशील्ड है। प्रदेश के पास वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में कोविड टीके उपलब्ध हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 706 केंद्रों पर 87 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई है। अब तक प्रदेश में 58 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
प्रदेश के नौ जिलों में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले..
प्रदेश में बीते 24 घंटे में नौ जिलों में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार चौथे दिन किसी भी कोरोना मरीज की कोई मौत नहीं हुई। शुक्रवार को 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 645 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 42 हजार 23 हो गई है।
प्रदेश में ब्लैक फंगस भी थमा
प्रदेश में ब्लैक फंगस का खतरा थम गया है। दूसरे दिन भी प्रदेश में नए मामले और मौतें नहीं हुई है। पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 555 और 124 मौतें हो चुकी है, जबकि 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं।