उत्तराखंड

आज कैबिनेट में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है तीरथ सरकार..

TSR ने दिया इस्तीफा, आज होगी विधायक दल की बैठक...

आज कैबिनेट में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है तीरथ सरकार..

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सोमवार को मंत्रीमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड में सशर्त लॉकडाउन पर फैसला हो सकता है। प्रदेश में कोरोना वायरस से बिगड़ती हुई हालात को देखते हुए कई मंत्री लॉकडाउन के पक्ष में हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री की ओर से इस पर अभी कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है।

 

कोविड संक्रमण के खिलाफ जंग में सख्त रुख अपनाने का संकेत रविवार को देहरादून में कोरोना कर्फ्यू और विवाह समारोह में लोगों की संख्या 50 तक सीमित कर सरकार पहले ही दे चुकी है। अभी तक सरकार की कोशिश माइक्रो कंटेनमेंट जोन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराकर, नाइट कर्फ्यू आदि के जरिए संक्रमण का प्रसार रोकने की थी। लेकिन हालात अब भी बिगड़ते ही जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हर रोज 4000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

 

जिसे देखते हुए अब कुछ मंत्रियों ने लॉकडाउन पर जोर देना शुरू कर दिया है। वन और आयुषमंत्री हरक सिंह भी खुलकर इसकी पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को प्रस्तावित मंत्रीमंडल की बैठक में सरकार के स्तर से इस पर फैसला किया जा सकता है।सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन पर फैसला नहीं भी लिया गया तो सरकार कोरोना कर्फ्यू को अन्य स्थानों पर लागू करने पर विचार कर सकती है। साथ ही कोविड चेन को तोड़ने के  लिए अन्य सख्त कदम भी उठायें जा सकते हैं।

 

अभी तक सरकार ने सिर्फ शिक्षण संस्थान बंद, दिन में दो बजे तक बाजार बंद करने जैसे ही उपाय अपनाए हैं। देहरादून और प्रदेश के अन्य शहरों में फ्लोटिंग जनसंख्या अधिक है। इसको देखते हुए ही लॉकडाउन की बात की जा रही है। मुख्यमंत्री की ओर से सख्त से सख्त रुख अपनाए जाने की बात जरूर की जा रही है।

 

प्रदेश में स्थिति दिन प्रतिदिन लगातार बिगड़ती ही जा रही है। जिसको देखते हुए लॉकडाउन जरूरी हो गया है। मेरी अन्य मंत्रियों से भी बात हुई है और उनकी ओर से भी सहमति जताई जा रही है। देहरादून में लोगों को अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल पा रही है। जिसके बाद आज कैबिनेट में लॉकडाउन पर विचार विमर्श किया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top