रुद्रप्रयाग की कंचन और बागेश्वर की कल्पना बनी IAS अफसर..
प्रदेश की होनहार बेटियों ने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। ये बेटियां अब अफसर बनकर दूसरी बेटियों को भी सफलता की राह दिखाएंगी। आपको बता दे कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है।
उत्तराखंड: प्रदेश की होनहार बेटियों ने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। ये बेटियां अब अफसर बनकर दूसरी बेटियों को भी सफलता की राह दिखाएंगी। आपको बता दे कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। इसमें आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें बागेश्वर की कल्पना पांडे और रुद्रप्रयाग की कंचन डिमरी का चयन हुआ है।
बागेश्वर जनपद में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की 102 रैंक आई है। जबकि कंचन डिमरी ने भी उम्मीदवारों की सूची में अपनी जगह बनाई है। कंचन डिमरी रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की रहने वाली है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। उनकी बेटी कंचन ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है।
ऐसे चेक करें UPSC CSE रिजल्ट
1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाएं।
2- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो। इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
3- पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा। मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें।