देश/ विदेश

संयुक्त राष्ट्र सेवा मिशन में 25 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी 69 सदस्यीय पैनल चयनित..

संयुक्त राष्ट्र सेवा मिशन में 25 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी 69 सदस्यीय पैनल चयनित..

 

देश- विदेश : 69 सदस्यीय यह नई टीम अब UNSAAT- 2022-2024 पैनल का हिस्सा है। इसमें 25 प्रतिशत से ज्यादा महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र सेवा मिशन 2022-24 के लिए भारत 69 सदस्यीय पैनल भेजगा। हालांकि, ऐसा पहली बार होगा जब इस पैनल में 25 प्रतिशत से अधिक महिला पुलिस अधिकारी शामिल होंगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन 69 सदस्यों में अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) और विभिन्न राज्यों की 19 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

69 सदस्यीय यह नई टीम अब UNSAAT- 2022-2024 पैनल का हिस्सा है। इन पैनल के सदस्यों को विदेशों में पांच भारतीय मिशनों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इसमें साइप्रस, दक्षिण सूडान और माली शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय मिशनों में 69 सदस्यों में से प्रत्येक का अधिकतम तैनाती कार्यकाल एक वर्ष होगा।

इससे पहले 264 सदस्यों का था पैनल..

इससे पहले, भारत की ओर से विभिन्न पुलिस बलों के 264 सदस्यों को UNSAAT के लिए नामित किया गया था। लेकिन, कोरोना के कारण संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर पैनल से 150 तक सदस्यों की संख्या कम की गई थी। अब नए 69 पुलिस अधिकारी आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ अन्य एजेंसियों के भी अधिकारी भी पैनल का हिस्सा हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top