उत्तराखंड

संयुक्त मोर्चा ने की कोरोना पीड़ित परिवार की मदद..

संयुक्त मोर्चा ने की कोरोना पीड़ित परिवार की मदद..

रुद्रप्रयाग: कोरोना से जंग लड़ रहे चमोली पोखरी निवासी संतोष भट्ट एवं उनकी पत्नी की मदद के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग आगे आया है। संतोष भट्ट के दोनों बच्चे भी हिमोफिलिया जैसी आनुवांशिक बीमारी से ग्रसित हैं। मोर्चे ने परिवार को पांच हजार रुपये की सहायता दी है। संगठन के मंडलीय सचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि इस कठिन परिस्थति में संगठन आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों की मदद में जुटा है।

 

मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि मोर्चा महज अपने स्वार्थ के लिए नहीं लड़ रहा, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी लगातार भागीदारी कर रहा है। मोर्चा के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट, अध्यक्ष अंकित रौथाण, उपाध्यक्ष अंकित रावत ने बताया कि मोर्चा कोविड काल में जरूरतमंदों को ब्लड और प्लाज्मा भी उपलब्ध करवा चुका है। संरक्षक रणवीर सिंधवाल ने कहा कि बीते वर्ष मोर्चा के सदस्यों द्वारा रक्तदान भी किया गया है।

 

सभी सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया कि वह कार्मिकों की एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन को बहाल करे। इस प्रतिकूल समय में सरकारी कार्मिक हर प्रकार से सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं, बावजूद उनका भविष्य अंधकारमय बना है। मोर्चे ने समाज के सक्षम और सबल लोगों से इस परेशानी में पीड़ित लोगों की मदद की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top