उत्तराखंड

महिला अधिवक्ता को घर के बाहर गोली मारी..

महिला अधिवक्ता को घर के बाहर गोली मारी..

उत्तराखंड: रुड़की के लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात एक नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। गोली महिला के पेट के पास से लगती हुई बाहर निकलती चली गई। जिससे महिला घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। शोर-शराबा होने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अधिवक्ता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की लालकुर्ती निवासी जेबा खान पेशे से अधिवक्ता हैं। रविवार देर शाम अधिवक्ता निजी काम से बाजार गई थी। रविवार रात करीब दस बजे वह स्कूटी से घर पहुंची। स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर वह सीढ़ियों के पास पहुंची। तभी नकाबपोश बदमाश ने उन्हें घेर लिया। बताया गया है कि अधिवक्ता और शूटर के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान खुद को फंसता देख बदमाश ने गोली चला दी।

 

गनीमत रही की गोली पेट को छूते हुए निकल गई। शोर शराबा होने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक नकाबपोश बदमाश फरार हो चुका था। परिजनों ने अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ोसियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि परिजनों की ओर से अधिवक्ता को गोली मारने की सूचना दी गई थी।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। डॉक्टर ने बताया है कि अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top