उत्तराखंड

22 जनवरी को होगी उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा..

22 जनवरी को होगी उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा..

इस दिन जारी होंगे प्रवेश-पत्र..

 

 

 

 

 

 

 

 

लोक सेवा आयोग की वन रक्षक परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी, 2023 को किया जाना है। वन रक्षक परीक्षा 2022 के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की वन रक्षक परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी, 2023 को किया जाना है। वन रक्षक परीक्षा 2022 के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। बता दे कि उम्मीदवार वेबसाइट http://psc.uk.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।

आपको बता दे कि यूकेपीएससी की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।

चयनित उम्मीदवारों के लिए लेवल-3 के तहत निर्धारित वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक है। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का दौर आदि शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया..

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://ukpsc.net.inपर जाएं।
2- वन रक्षक परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3- अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
4- यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top