उत्तराखंड

हैरान परेशान बच्चे के लिए फरिश्ता बनी ऊखीमठ पुलिस..

हैरान परेशान बच्चे के लिए फरिश्ता बनी ऊखीमठ पुलिस..

हैरान परेशान बच्चे के लिए फरिश्ता बनी ऊखीमठ पुलिस..

केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा में परेशान हालत में पुलिस को दिखा दस वर्षीय सागर..

रुद्रप्रयाग। ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों को एक बच्चा परेशान हालत में मिला। पूछताछ में बच्चे की ओर से कुछ नहीं बताया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी थानों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों को बताया गया और बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस के इस कार्य पर स्थानीय जनता ने सराहना की है।

दरअसल, बृहस्पतिवार को सागर नाम बालक केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा में परेशान हालत में था। इस दौरान उप निरीक्षक शिव प्रसाद, आरक्षी कुंवर सिंह, अंकित कुमार की नजर दस वर्षीय बच्चे पर पड़ी। वे बच्चे के पास गए और उसका नाम पूछा। बालक ने अपना नाम सागर बताया। इसके बाद उसने कुछ भी नहीं बताया। ऐसे में पुलिस की ओर से आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई, जिस पर किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस जवान बच्चे को थाने में लाए और रहने और भोजन की व्यवस्था की।

बच्चे की सूचना जनपद के सभी थानों पर प्रसारित की गयी। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद बालक के पिता सुरेन्द्र लाल ग्राम लमगौंडी का पता चल पाया। घरवालों से सम्पर्क स्थापित कर थाने बुलाया गया और बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया और परिजनों ने थाना ऊखीमठ पुलिस का आभार प्रकट किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top