उत्तराखंड

प्रधानमंत्री से जवाब मांगने बद्रीनाथ जाएंगे यूकेडी कार्यकर्ता..

प्रधानमंत्री से जवाब मांगने बद्रीनाथ जाएंगे यूकेडी कार्यकर्ता

यूकेडी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, बुद्धिबल्लभ ममगांई बने जिला अध्यक्ष

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी के अधिवेशन में संगठन का पुनर्गठन और विस्तार किया गया। जिसमें नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी बुद्धिबल्लभ ममगांई को दी गई। जबकि महामंत्री के पद पर अशोक चौधरी और कमल रावत को नामित किया गया। वहीं बैठक में यह तय किया गया कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने यूकेडी कार्यकर्ता बद्रीनाथ जायेंगे।

रुद्रप्रयाग में आयोजित यूकेडी के जिला अधिवेशन में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बुद्धिबल्लभ ममगाई को दी गई। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि यूकेडी की रुद्रप्रयाग जिला इकाई बेहतरीन काम कर रही है। एक-एक कार्यकर्ता दल के लिए जी-जान से काम कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जिला संगठन को दल की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर काम करना होगा।

कर्मठ लोगों को दल से जोड़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जवाब दो कार्यक्रम के तहत यूकेडी कार्यकर्ता 20 अक्टूबर को बद्रीनाथ जाएंगे और प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे। मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि यूकेडी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से पूछेंगे कि अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं हो रही।

वीआईपी के नाम का खुलासा क्यों नहीं हो रहा? इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगांई ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। संगठन में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब जनता रुद्रप्रयाग की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

केंद्रीय पदाधिकारी पृथ्वीपाल रावत, बलबीर चौधरी , देवेंद्र चमोली, जितार जगवाण, सुबोध नौटियाल, भगत चौहान, कल्याण सिंह पुंडीर ने कहा कि यूकेडी ही प्रदेश का बेहतर भविष्य बना सकती है। आज प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो गया है। रोटी और बेटी पर संकट आ गया है। उक्रांद प्रदेश के तमाम सवालों को लेकर निरंतर सड़कों पर लड़ता रहेगा।

इस मौके पर राय सिंह रावत, विक्रम सजवाण, मंगत खत्री, चंद्रमोहन गुसाईं, विक्रम नेगी, आशीष बहुगुणा, अजय सिंह, कुलदीप कंडारी, विनीत, शंकर, अरविंद राणा सहित अन्य कर्तकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक चौधरी ने किया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top