देश/ विदेश

दो महिलाओं ने इस रेस्टोरेंट में दी डेढ़ लाख रुपये की टिप..

दो महिलाओं ने इस रेस्टोरेंट में दी डेढ़ लाख रुपये की टिप..

देश-विदेश: ओहियो में इंडिपेंडेंस के एक रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने वाली एक महिला उस वक्त चौंक गई और भावुक हो गई, जब वह पर खाना खाने आई दो विधवा महिलाओं ने उसे टिप के रुप में लगभग डेढ़ लाख रुपये दिए।

आपको बता दे कि फरवरी में दो महिलाएं इंडिपेंडेंस, ओहियो के ‘स्लाइमैन्स टार्वन’ नाम के रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन करने गयी थी। इन दो महिला ग्राहकों ने अपनी सर्वर तान्या को बताया कि वे दोनों विधवा हैं और जब से उन्होंने अपने पति को खोया हैं। तब से अक्सर वे रात का खाना नहीं बनाती, इस पर सर्वर तान्या ने जवाब दिया कि वह उनकी भावनाओं को अचे से समझ सकती हैं और उससे जुड़ाव महसूस कर सकती है, क्योंकि उन्होंने भी पिछले अप्रैल में अपने पति को खो दिया था।

 

इन दौरान इन तीनों महिलाओं के बीच एक बॉन्डिंग बन गई और यही कारण रहा कि इन दोनों महिला ग्राहकों ने अपनी सर्वर को एक लाइफटाइम टिप देकर उसे आश्चर्यचकित कर दिया। होटल की मार्केटिंग को-ऑर्डिनेटर रेबेका रीमर ने कहा, “तान्या (सर्वर) यह जानकर बिल्कुल हैरान थी। उसे समझ ही नहीं आ रहा था। कि उसे क्या करना है। वह रो रही थी, वो एक-दूसरे के गले लग रहे थे। क्यूंकि उसे ऐसा कुछ पहले कभी नहीं मिला था।

 

इन महिलाओं के खाने का बिल कुल 7,272 रुपये से थोड़ा अधिक था, इसलिए 20% टिप लगभग 1454 रुपए के आस-पास होता, लेकिन सर्वर तान्या को इन महिला ग्राहकों ने इससे काफी ज्यादा टिप दी। उन्होंने उसे उम्मीद से कहीं ज्यादा कुल 1,46,960 रुपए टिप के रुप में दे दिए। इसके बाद तान्या भावुक हो गई। उसने कहा कि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकती, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह इसे रख ले, वे उसे इतना तभी दे रही है, क्योंकि वह इसे अफोर्ड कर सकती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top