उत्तराखंड

रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के दो ट्रैकर, एक की मौत..

रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के दो ट्रैकर, एक की मौत..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने से दोनों ट्रैक में ही फंस गए। जबकि अन्य 08 लोगों के पोर्टरों सहित वापिस लौट आने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त होने पर , SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ ने गहन सर्चिंग करते हुए केदारनाथ से 6 किमी दूर महापंथ के पास बर्फीली चट्टानों के बीच दोनों पर्यटकों को ढूंढ निकाला। दोनों पर्यटकों में एक की मृत्यु हो गयी थी। जबकि दूसरे का स्वास्थ्य खराब था। SDRF टीम के जवानों द्वारा बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेस्क्यू करते हुए श्री केदारनाथ पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेस्क्यू किये गए व्यक्ति का विवरण- विक्रम मजूमदार पुत्र बिमान मजूमदार, 38 वर्ष, 24 परगना,पश्चिम बंगाल। मृतक का विवरण:- आलोक विश्वास पुत्र बाबुल विश्वास, 34 वर्ष, सगुना, पश्चिम बंगाल।

रेस्क्यू दल द्वारा घायल ट्रैकर को बमुश्किल रात्रि लगभग दस बजे केदारनाथ लाया गया है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू दल से दोपहर बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। रात्रि दस बजे दल के घायल ट्रैकर को लेकर केदारनाथ पहुंचने की सूचना मिल गई है। दल ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया की मृतक ट्रैकर का शव मंगलवार को हेलिकॉप्टर से लाया जा सकता है।

बता दें कि बीते 2 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के 10 ट्रैकर का दल रांसी गांव से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था। दल में 8 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। 8 ट्रैकर उसी देर रात्रि को केदारनाथ पहुंच गए थे। जबकि उक्त दो ट्रैकर ने चलने में असमर्थता जताई और महापंथ के समीप टेंट लगा दिया।

बताया जा रहा है कि बीते शनिवार देर शाम को प्रशासन को इन ट्रैकर के फंसे होने की सूचना मिली थी। जिसके बात बीते रविवार को रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया था।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top