उत्तराखंड

आर्यन छात्र संगठन को आप में शामिल करने पर दो सदस्य निष्कासित..

आर्यन छात्र संगठन को आप में शामिल करने पर दो सदस्य निष्कासित..

उत्तराखंड: आर्यन छात्र संगठन को गलत तरीके से आप की छात्र विंग बनाने के आरोप में संगठन ने दो सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इन दोनों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संस्थापक अरविंद केजरीवाल से मिलकर गलत तरीके से आर्यन को उत्तराखंड में आप की छात्र विंग बनाने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद इसको प्रचारित भी किया गया।

 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल डबराल का कहना हैं कि इसकी जानकारी मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के पूर्व महासचिव देवकांत देवराड़ी व सदस्य राम प्रकाश ने ये षड्यंत्र रचा था। देानों ने कुछ अन्य लोगों के साथ जाकर दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और आर्यन को उत्तराखंड में आप की छात्र विंग बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद प्रचार करने लगे कि आर्यन आप में शामिल हो गया है। जो कि सरासर गलत है। इसके बाद दोनों को संगठन से निष्कासित कर दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top