उत्तराखंड

उत्तराखंड में हुआ दर्दनाक हादसा..

उत्तराखंड में हुआ दर्दनाक हादसा..

देहरादून से दिल्‍ली जा रही यात्रियों से भरी वाल्‍वो बस हुई दुर्घटनाग्रस्‍त..

मुजफ्फरनगर के खतौली में रात डेढ़ बजे बस हुई दुर्घटनाग्रस्त..

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है।

 

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। हर रोज कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। आज भी देहरादून से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है।

हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए है। घायलों का उपचार चल रहा है। अनुसार दिल्ली के लिए निकली रोडवेज की वाल्वो बस मुजफ्फरनगर के खतौली में रात डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त। बस की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है। इस दौरान बस नहर में गिरने से बाल-बाल बची।इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक और परिचालक गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद पीछे से आ रही दूसरी वाल्वो से दिल्‍ली भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top