उत्तराखंड

बाजार न खोले जाने पर व्यापारियों ने किया सरकार का पुतला दहन..

बाजार न खोले जाने पर व्यापारियों ने किया सरकार का पुतला दहन..

रुद्रप्रयाग: व्यापारियों की मांग के बावजूद सरकार द्वारा कोविड कफ्र्यू बढ़ाकर बाजार को नियमित न खोले जाने के निर्णय से नाराज व्यापारियों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार का पुतला दहन करते हुए अपना विरोध जताया। सोमवार को सरकार की ओर से सभी तरह के व्यापारियों को राहत न देते हुए बाजार को पूर्व की तरह ही बंद रखे जाने से नाराज व्यापारियों ने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। सरकार का पुतला दहन करते हुए व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की।

 

नगर में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने कहा कि दुकानें बंद होने से व्यापारी निरंतर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। अब तो नौबत और भी खराब हो गए हैं। एक ओर बैंकों का ऋण देने की चिंता है, तो दूसरी ओर घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बाजार खोलने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई किंतु व्यापारियों की एक न सुनी गई। कहा कि यदि सरकार ने इसी तरह मनमानी की तो व्यापारी और उग्र होता जाएगा। कहा कि सरकार को किसी भी दशा में व्यापारियों को राहत देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के प्रयास करने चाहिए।

 

इधर, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, जखोली, मयाली, सुमाड़ी में भी व्यापारियों ने सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, राय सिंह, अशोक चैधरी, संतोष रावत, समीम उस्मानी, श्रीकृष्ण मंमगाई, भगवान, आशीष पाल, राकेश वर्मा, लक्ष्मण बिष्ट, केशव नौटियाल, सचदेवा, गोल्डी सूरी, सुरेंद्र कप्रवान, जितेंद्र खन्ना, अनिल दत्त नौटियाल, मोंटू वर्मा, सुरेन्द्र बिष्ट उर्फ सूरी, रिंकू वर्मा, सुरेन्द्र रावत, अमित नौटियाल, कुलदीप कप्रवान, सोहन पंवार, अजय बंसल, संदीप नेगी, समीम उस्मानी, नरेंद्र रावत, सुरेंद्र बिष्ट, मनमोहन शुक्ला, राजेश बत्रा, वीरेंद्र बुटोला, सोहन पंवार आदि शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top