उत्तराखंड

कल होगा प्रज्ञा नोपानी का प्रयोगिक प्रदर्शन

कल होगा प्रज्ञा नोपानी का प्रयोगिक प्रदर्शन..

 

 

रुद्रप्रयाग। बच्चों में विज्ञान के प्रति विश्लेषणात्मक नजरिया पैदा करते हुए विज्ञान को जानने व समझने के उद्देश्य से डायट रतूड़ा की ओर से हमारा अपना विज्ञान, हमारा सपना विज्ञान के तीसरे चरण का यूट्यूब लाइव प्रयोगिक प्रदर्शन कल सांय 4 से 5 बजे किया जायेगा।
अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के यू ट्यूब चैनल पर डायट रतूड़ा द्वारा आयोजित और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्देशित इस राष्ट्रीय वेबीनार में बीवीएन आइएपीटी अन्वेषिका दिल्ली की संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा नोपानी द्वारा बच्चों को प्लास्टिक की पारदर्शी बोतल व गिलास, मुड़ी हुई प्लास्टिक स्ट्रॉ, रेशम के कपड़े, स्टील और एल्युमिनियम की प्लेट और सिक्कों द्वारा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों के बारे में वैज्ञानिक अवधारणाओं की जानकारी दी जायेगी।

 

श्रीमती प्रज्ञा नोपानी द्वारा बच्चों व शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए अब तक देश भर में तीन सौ से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है, जिसकी देशभर में बहुत सराहना की जाती रही है। डायट रतूड़ा के प्राचार्य हरि बल्लभ डिमरी ने बताया कि यह कार्यक्रम सांय 4 से 5 बजे यू ट्यूब लाइव के इस लिंक से जुड़कर देखा जा सकता है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top