उत्तराखंड

वन्यजीव चलचित्रों के माध्यम से मानव वन्य जीव संघर्ष को बताया..

वन्यजीव चलचित्रों के माध्यम से मानव वन्य जीव संघर्ष को बताया..

वन्य जीव सप्ताह के तहत प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन..

स्कूली बच्चों को दी वन्य जीवों की जानकारी, तस्वीरों के माध्यम से दी वन्य जीवों की जानकारी..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। वन्य जीवन सप्ताह के तहत शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर वन्य जीवों के बारे में विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। वन विभाग की ओर से क्वीज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

शनिवार को प्रभागीय कार्यालय रुद्रप्रयाग में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर पुनाड़ एवं अनूप नेगी पब्लिक मैमोरियल विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वन्य जीव संबंधी गोष्ठी, वन्य जीव संबंधी चलचित्र, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में वन्य जीव संबंधी चल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई तथा वन्य जीव से बचाव में प्रयोग होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीव सप्ताह का महत्व, वन्यजीव संरक्षण के बारे में कानूनी महत्व तथा वन्यजीव चलचित्रों के माध्यम से मानव वन्य जीव संघर्ष के संबंध में जानकारी एवं वन्यजीव कानून के बारे में बताया गया। इस अवसर प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को वन्य जीवों के व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही जिले में वन्य जीवों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में तस्वीरों के जरिये बताया गया। बताया कि इस सप्ताह में प्रभाग की विभिन्न रेंजों की ओर से मानव वन्य जीव संघर्ष से संवेदनशील ग्रामों व विद्यालयों में वन्य जीवों की महत्ता व मानव वन्य जीव से संबंधित गोष्ठी, निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम को वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार, यशवन्त चौहान, वन दरोगा अनूप रावत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी पंवार ने किया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top