उत्तराखंड

चारधाम- दर्शन के लिए इस बार एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन..

चारधाम- दर्शन के लिए इस बार एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन..

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दर्शन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद टोकन देगी। यह टोकन एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए मान्य होगा।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दर्शन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद टोकन देगी। यह टोकन एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए मान्य होगा। बता दे कि दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान लाइन में इंतजार करना पड़ता है।

पहले तीर्थयात्री बसों और पैदल चलकर धाम में पहुंचते थे। समय की बचत के लिए तुरंत लाइन में लग जाते थे। जिससे कई तीर्थयात्रियों को परेशानी होती थी। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर आता था।

दर्शन के लिए मंदिर परिसरों में टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग कई साल से हो रही थी। अब इसे धरातल पर लाने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। पर्यटन विकास परिषद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर इन टोकन का वितरण करेगी।

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर के प्रवेश द्वारों पर दर्शन के लिए टोकन देने की योजना बनाई जा रही है। इस तकनीक का इस्तेमाल बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में किया जा सकेगा। टोकन मिलने के बाद तीर्थयात्री चार घंटे के अंदर दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए आपको लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top