उत्तराखंड

तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज ले सकते हैं शपथ..

तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज ले सकते हैं शपथ..

उत्तराखंड: विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो चुकी है। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए। भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। देवभूमि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जो सियासी भूचाल चल रहा था, अब वह थमने की ओर है. त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब तीरथ सिंह रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, इस दौरान नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया. माना जा रहा है है कि नए मुख्यमंत्री बुधवार शाम को ही शपथ ले सकते हैं।

 

कल तक त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी और प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री और धनसिंह रावत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। उनके अलावा, लोकसभा सांसद अजय भटट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे। कल नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर देहरादून लौटने के बाद रावत शाम सवा चार बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने रावत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन होने तक उन्हें पद की जिम्मेदारियां संभालने को कहा था।

गढ़वाल के सांसद हैं तीरथ सिंह रावत..

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इनका नाम प्रस्तावित किया है।

इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे।
यह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
तीरथ सिंह रावत भारतीय भारतीय जनता पार्टी से संबंधित हैं।
2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top