बागेश्वर में आसमान से गिरी बिजली, घास काटने गई ३ महिलाएं झुलसी..
उत्तराखंड: पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों में लगातार बारिश का दौरा जारी हैं। जगह जगह से बारिश चलते भूस्खलन के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बागेश्वर जिले के अमसरकोट के डोबा गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में रहने वाली जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह घास काटने के लिए जंगल गई हुईं थी।
तीनों घास काट रही थीं कि तभी अचानक मौसम खराब हो गया। बादल गरजने लगे। तभी जंगल में बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से जया देवी, मोहिनी देवी और गीता देवी बुरी तरह झुलस गईं। परिजन तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर आए। दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि जया देवी को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत गंभीर है।