उत्तराखंड

स्वर्गीय पंत के अमूल्य योगदान पर डाला प्रकाश..

स्वर्गीय पंत के अमूल्य योगदान पर डाला प्रकाश..

कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी ने किया स्व. पंत के चित्र पर माल्र्यापण..

 

 

रुद्रप्रयाग। महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी ने स्वर्गीय पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया।

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिले के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयो में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रातः दस बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए याद किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी ने स्व. पंत के अमूल्य योगदान पर चर्चा करते हुए उनके जीवन एवं कृत्यों पर जानकारी दी। अपने संक्षिप्त संबोधन में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में अभूतपूर्ण योगदान दिया था।

 

उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विकास भवन में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मनिन्दर कौर ने स्व. पंत के चित्र पर पुष्प अर्जित कर माल्यार्पण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सीईओ सीएन काला ने स्वतंत्रता के महान नायक पंत की जीवनी पर प्रकाश डाला। सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं मंे भी गोविन्द बल्लभ पंत जयन्ती मनायी गयी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top