उत्तराखंड

चोरी हुए ट्रैक्टर सहित तीन लोग गिरफ्तार..

चोरी हुए ट्रैक्टर सहित तीन लोग गिरफ्तार..

रुद्रप्रयाग: कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। जबकि 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरापियों में सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक वादी युधिष्ठिर पुत्र मोलराज सिंह निवासी अहमदपुर, रामपुर, मनिहारान, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुमेरपुर तहसील रुद्रप्रयाग ने 22 नवम्बर को कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उनका ट्रैक्टर जो पेट्रोल पंप झिरमोली, रुद्रप्रयाग के पास खड़ा किया हुआ था, अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली को दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह बिष्ट, आरक्षी विक्रम सिंह व आरक्षी देवेंद्र सिंह मय वादी के ट्रैक्टर की तलाश में श्रीनगर रोड की तरफ खोजबीन करने लगे।

 

 

पुलिस को नरकोटा से 1 किलोमीटर आगे ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की लाइट दिखाई दी। जिसका पीछा किया और वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। वाहनों पर शक होने पर ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल चालक को रोककर तीन व्यक्तियों से वाहनों के कागजात के बारे में पूछा गया जिनके द्वारा कागजात नहीं दिखाए गए। वादी द्वारा अपना ट्रैक्टर पहचान कर बताया गया कि यही मेरा ट्रैक्टर है जो मैंने पेट्रोल पंप पर खड़ा किया हुआ था। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को ट्रैक्टर चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में बृजपाल सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी उग्रसैन नगर, थाना वीवी नगर, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, कपिल कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी कुचेसर, थाना वीवी नगर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश व आकाश पुत्र जवर सिंह निवासी कुचेसर थाना वीवी नगर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top