उत्तराखंड

ऑनलाइन खाना मंगवाना युवक को पड़ा भारी, गंवाए 41 हजार..

ऑनलाइन खाना मंगवाना युवक को पड़ा भारी, गंवाए 41 हजार..

 

 

उत्तराखंड: ऑनलाइन खाना मंगवाना गांधीग्राम निवासी व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस दौरान उन्हें खाने का पेमेंट करने के लिए एक कॉल आई। इसके बाद उनके खाते से 41,896 रुपये कट गए। शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी को लेकर विरेंद्र कांत ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि बीते 13 जून की सुबह वह खाने का ऑनलाइन आर्डर कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर मिले नंबर के जरिए बात की।

 

इसके बाद उन्हें एक कॉल आई। उसने एक लिंक भेजकर पीड़ित को खाने का भुगतान करने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने वहां खाते की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने खाते से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की। इस दौरान खाते में कम बेलेंस था। तब चेक किया तो धोखाधड़ी का पता लगा। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से शिकायत शहर कोतवाली पहुंची। शहर कोतवाल रितेश साह का कहना हैं कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top