देश/ विदेश

शादी के मंडप में अचानक गंजे हो गए दूल्हा-दुल्हन,पढ़िए पूरी खबर..

शादी के मंडप में अचानक गंजे हो गए दूल्हा-दुल्हन,पढ़िए पूरी खबर..

देश-विदेश: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिनों कोई न कोई खबर सुर्खियों में छा ही जाता हैं , दरअसल कुछ खबर ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। यही वजह भी है कि सोशल मीडिया पर ये खबरे जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी ही अनोखी शादी की खबर वायरल हो रही हैं। इसमें मेहमानों के बीच दूल्हा और दुल्हन ने अपने बाल मुंडवा लिए।

 

सोशल मीडिया पर अब इस खबर की खूब चर्चा भी हो रही है। आपको बता दे कि दूल्हे और दुल्हने ने एक ख़ास कारण से ऐसा किया और वजह भी ऐसी की हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दुल्हन की मां कैंसर से जूझ रही है। उसे ही सपोर्ट करने के लिए इस कपल ने ये फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली दुल्हन जॉनी ली और उसके हसबैंड ने टिकटोक पर इसका वीडियो भी शेयर किया, जो काफी वायरल हो हुआ।

 

शुरुआत में पहले तो लोगों को लगा कि शायद ये कपल डांस करने की तैयारियां कर रहा है। लेकिन तभी वहां मौजूद नाई ने दूल्हे के पास आकर उसके बाल शेव करने शुरू कर दिए, फिर दुल्हन ने खुलासा किया वो और उसके पति उनकी मां के कैंसर को लेकर सपोर्ट करने के लिए अपने बाल मुंडवा रहे हैं।

 

इस दौरान जॉनी ने भी अपने पति के बाल को शेव करने में मदद की। इसके बाद उसके पति ने अपनी वाइफ को बाल मुंडवाने में मदद की। ऐसा करने के बाद दोनों ने जॉनी की मां के साथ डांस भी किया। जब लोगों ने इस वीडियो के पीछे की वजह जानी तो लोग खुशी से झूम उठे। यही वजह है कि अब ये वीडियो दुनियाभर में तेजी से पॉपुलर हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top