उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की मौके पर ही हुई मौत..

गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की मौके पर ही हुई मौत..

उत्तराखंड: चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक में टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं। हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। दुर्घटना चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के खनसर घाटी की बताई जा रही है हादसे का कारण तेज गति बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि तेज गति में वाहन ने नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक वाहन को लेकर देहरादून से वापस अपने घर लौट रहा था।

 

अपने घर से महज 5 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चालक वाहन से अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो की देहरादून से वापस लौट रहा था और वह घर से महज 5 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने कहा कि मृतक के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top