उत्तराखंड

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का केदारघाटी में जोरदार स्वागत..

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का केदारघाटी में जोरदार स्वागत..

ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत..

जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सिद्धपीठ कालीमठ मेें पूजा-अर्चना कर मांगी मनौती..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का केदारघाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं सिंह से भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के कालीमठ घाटी व ऊखीमठ क्षेत्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश संगठन से मिली है, उसका निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित भावना से कार्य करेगा, उसे पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हर कार्यकर्ता को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सीमान्त गांवों तक पहुंचानी है, जिससे सीमान्त क्षेत्रों के ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर शीघ्र सभी मंडलों का गठन किया जायेगा तथा संगठन के प्रति निष्ठा व निस्वार्थ भावना से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी समय में संपंन होने वाले नगर निकाय व लोक सभा चुनावों के लिए कमर कसनी होगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भटट, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल भटट, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भटट्, राजकुमार तिवारी, विनोद रावत, दलवीर नेगी, नागेन्द्र राणा, अंजना रावत, सरिता नेगी, विनोद सेमवाल, वेद प्रकाश जमलोकी, संदीप पुष्वाण, अनसोया प्रसाद भटट, दिनेश तिवारी, तेज प्रकाश त्रिवेदी, चन्द्रमोहन उखियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top