देहरादून। सचिवालय संघ की अपर मुख्य सचिव के साथ बैठक समाप्त हो गई है।
बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव ACS डॉ रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन आनंद वर्धन बैठक में मौजूद थे।
मुख्य सचिव ACS डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि सभी क़ाडर के वेतनमान में कटौती नहीं की गई है। वर्तमान में यह नियम लागू नहीं होगा। कर्मचारियों के साथ गलतफहमी हुई है। सरकार पुनर्विचार के लिए तैयार है। बाक़ी माँगों का 15 दिन में निस्तारण होगा। सोमवार से सचिवालय कर्मचारी काम पर लौटेंगे। आपको बता दें कि समीक्षा अधिकारी, फार्मासिस्ट, मानचित्र कार, उद्यान समीक्षक का ग्रेड पे डाउन हुआ था।