उत्तराखंड

सवारियों से भरे मैक्स वाहन पर पहाड़ से गिरा पत्थर, 8 लोग घायल..

सवारियों से भरे मैक्स वाहन पर पहाड़ से गिरा पत्थर, 8 लोग घायल..

 

 

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा हैं। जिसकी वजह से पहाड़ों पर सफर करने वाले वाहनों के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ों पर सफर करना इन दिनों मुसीबत को बुलावा देना है। देहरादून के चकराता में भी कुछ ऐसा ही हुआ। देहरादून में चकराता से विकासनगर की ओर आ रहा एक मैक्स वाहन जबरदस्त भूस्खलन का शिकार हो गया।

 

बताया जा रहा है कि वाहन के ऊपर अचानक ही भारी बोल्डर गिरने लगे जिस वजह से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के अंदर मौजूद एक बच्चे समेत 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनको स्थानीय लोगों ने 108 आपातकालीन सेवा से निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों का कहना हैं कि सभी यात्री खतरे से बाहर हैं। इन दिनों पहाड़ों पर ड्राइविंग खतरे से खाली नहीं है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top