उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू..

केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई है। डीडीएम ने पैदल मार्ग से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। 25 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाया है। केदारनाथ से लिनचैली तक लगभग सात किमी पैदल मार्ग पर बर्फ जमी हुई है। इस बर्फ को काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। जल्द से जल्द रास्ता खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि समय पर केदारनाथ में सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

डीडीएमए गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि सात किमी पैदल मार्ग पर बर्फ पड़ी है। मार्ग कई स्थानों पर बर्फ की मोटी चादर से ढ़का हुआ है। ऐसे में दोनों ओर से बर्फ को काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। फिलहाल 25 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाया गया है। जल्द से जल्द बर्फ को साफ करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top