उत्तराखंड

महिला रामलीला में क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा सराहनीय..

महिला रामलीला में क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा सराहनीय..

ग्राम प्रधान बोरा ने क्षेत्रीय जनता का जताया हदय की गइराइयों से आभार..

 

 

रुद्रप्रयाग। श्री केदार बद्री श्रम समिति के तत्वावधान व पंतजलि की बहिनों के सहयोग से तल्लानागपुर के दुर्गाधार बोरा के दुर्गा देवी मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय महिला रामलीला के सफल आयोजन पर प्रधान बोरा जयन्ती गुसाई ने समिति के पदाधिकारियों, महिला पात्रों, रामलीला में शिरकत करने वाले अतिथियों, तल्लानागपुर के जनप्रतिनिधियों व आमजनमानस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महिला पात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी महिला पात्रों का अभिनय काबिलेतारीफ था तथा महिलाओं के बेहतरीन अभिनय से आने वाली पीढ़ी में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

 

प्रधान जयन्ती गुसाई ने कहा कि महिला रामलीला में तल्लानागपुर के जनप्रतिनिधियों व जनमानस ने जिस मनोयोग से रामलीला मंचन में सहयोग किया, उसे आजीवन भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन में तल्लानागपुर के आम जनमानस के सहयोग की जितनी प्रशंसा की जाय, वह कम है। उन्होंने कहा कि श्री केदार बद्री श्रम समिति के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से पहली बार क्षेत्र में महिला रामलीला का आयोजन किया गया तथा क्षेत्र में पहली बार महिला रामलीला के आयोजन से क्षेत्र की महिलाओं में भी आगे बढ़ने की इच्छा जाग्रति हुई है।

 

प्रधान बोरा जयन्ती गुसाई ने रामलीला के सफल आयोजन में तन, मन, धन से सहयोग करने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों ने महिला रामलीला के सफल आयोजन में समर्पित व त्याग की भावना से कार्य किया है। प्रधान जयन्ती गुसाई ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है तथा ग्रामीणों में प्यार, प्रेम व सौहार्द बना रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में तल्लानागपुर में इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों को सामूहिक प्रयासों से भव्य रुप दिया जायेगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top