बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार..
टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी..
उत्तराखंड: नैनीताल जिले के चोरगलिया से बड़े हादसे की खबर मिली है। यहां सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार चोरगलिया पब्लिक स्कूल की बस 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।