उत्तराखंड

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज फिल्म..

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज फिल्म..

सीएम धामी ने ट्विटर पर की घोषणा..

 

 

 

 

 

प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा उत्तराखंड में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री होगी।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा उत्तराखंड में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।

पृथ्वीराज फिल्म शुक्रवार यानी आज देशभर में रिलीज हो रही है। इतिहास में हिंदू सम्राट के शौर्य, त्याग और गौरव गाथाओं की अनदेखी हुई। आक्रांताओं के इतिहास को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया। फिल्म पृथ्वीराज के शौर्य को प्रदर्शित करती है और भारत के गौरवमयी इतिहास को सामने लाती है। बता दे की इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।

 

जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसके लिए वित्त विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया हैं। अपर सचिव (वित्त) बीके मठपाल का कहना हैं कि राज्य के मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म के टिकट पर एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। यह प्रतिपूर्ति शासनादेश जारी होने की तारीख से छह माह तक की अवधि में देय हो सकेगी। एसजीएसटी की धनराशि ग्राहकों से नहीं ली जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top